प्रवेश प्रक्रिया - सामान्य नियमावली

We Create Better Future

1: प्रवेश प्रक्रिया, प्रवेश परीक्षा अथवा अहर्ता के आधार पर, परीक्षा में कुल प्राप्तांक प्रतिशत तथा वरीयता क्रम के आधार पर किए जाएंगे |

2: आरक्षण नियमों का पालन किया जाएगा |

3: आरक्षण स्थान हर अभ्यर्थियों के उपलब्ध ना होने पर प्रवेश के लिए निर्धारित तिथि के बाद सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों से भरे जा सकते हैं |

4: जिले के मूल निवासी अभ्यर्थी को जिसने प्रवेश हेतु आवश्यक योग्यता परीक्षा बाहर के जनपद से उत्तीर्ण की है, किंतुयदि वह प्रवेश का इच्छुक है तो सक्षम अधिकारी द्वारा स्थानांतरण प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर एवं काउंटर साइन के साथ मूल निवास प्रमाण पत्र एवं आरक्षण प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा तभी प्रवेश संभव हो सकेगा |

5: सभी कक्षाओं में प्रवेश विद्यालय द्वारा निर्णयित मेरिट के आधार पर किए जाएंगे |

6: कक्षा 11 में प्रवेश विद्यालय प्रवेश समिति द्वारा योग्यता तथा प्रतिशत के आधार पर किसी एक वर्ग के लिए निर्धारित करेगी|