खेलकूद के क्षेत्र में भी विद्यालयका स्थान किसी भी विद्यालय से कम नहीं है| विद्यालय में बालीबाल प्रतियोगिता, दौड़ आदि प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं| विद्यार्थियों का चयन कर, उन्हें जिला स्तर, मंडल स्तर एवं प्रांतीय स्तर तक खेलने के लिए भेजा जाता है| विद्यार्थी प्रतिभाग कर विद्यालय का नाम उज्ज्वल करते रहते हैं| खेल कूद के लिए विद्यालय में एक समर्पित क्रीडा शिक्षिका श्रीमती सोनी यादव हैं जिनका खेल कूद में विद्यालय को उच्च स्तर पर ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है|
Cultural Program
छात्राओं द्वारा विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाताहै 15 अगस्त एवं 26 जनवरी को प्रत्येक वर्ष दोनों राष्ट्रीय पर्व परविद्यालय में प्रशंसनीय आयोजन किया जाता है जिसमें गीत, नाट्य, हास्यव्यंग और देशभक्ति के कार्यक्रम कराए जाते हैं| इस आयोजन का श्रेय श्रीमती पूनम राजपूत को जाता है जो अपने कठिन परिश्रम के द्वारा ग्रामीण छात्राओं को प्रेरित कर प्रशिक्षण देकर तैयार करते हैं एवं उनका प्रकटीकरण राष्ट्रीय पर्व पर दृष्टिगोचर होता है| विद्यालय में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है|