Principal Message

We Create Better Future

विद्यालय वेबसाइट www.ggickalchhina.in आपके सम्मुख प्रस्तुत करते हुए अपार हर्ष की अनुभूति हो रही है| विद्यालय तथा उससे संबंधित बहुत से विभागीय नियमों का ज्ञान अभिभावकों को होना आवश्यक है, जिससे वे अपने बच्चों को प्रेरित करें कि विद्यालय नियमों का वह पूरी तरह पालन करते हुए नित नूतन सफलताओं की ओर अग्रसर हो | सभी छात्र अपनी कक्षाओं में प्रारंभ से ही अनुशासन में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी मेहनत और परिश्रम से करें जिससे हमारे छात्र जनपद में ही नहीं बल्कि प्रदेश स्तर पर भी अपना स्थान बनाए और विद्यालय के आसपास के वातावरण को भी पूर्ण हरा भरा बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दें | इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु विद्यालय वेबसाइट पब्लिश की गई है तथा इसमें यथासंभव सभी आवश्यक नियमों, उप नियमों एवं जरूरी सूचनाओं का समावेश किया गया है

हम सभी विद्यालय परिवार का पूर्ण प्रयास रहेगा कि विद्यालय के अंदर छात्र छात्राओं का सर्वांगीण विकास किया जाए| मैं अपनी तरफ से सभी को आश्वस्त करना चाहती हूं कि मैं विद्यालय की पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ विकास करने की अथक प्रयास करूँगी | इसके साथ ही छात्राओं की पढ़ाई एवं अनुशासन को उच्च स्तर पर ले जाने का प्रयास करूँगी | अतः मैं क्षेत्रवासियों से भी इस विद्यालय के संपूर्ण विकास एवं छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य को बनाने के लिए सहयोग की अपेक्षा करूँगी| प्रशासनिक, गैर प्रशासनिक, कार्यालय कर्मचारियों एवं समस्त अध्यापिकाओं से पूर्ण सहयोग की मनोकामना करती हूँ|

श्रीमती नीलम यादव
प्रधानाचार्य
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, कलछीना