राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, कलछीना की स्थापना 2006 में हुई थी और इसका प्रबंधन शिक्षा विभाग द्वारा किया जाता है। यद्यपि GGIC, कलछीना, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, गाज़ियाबाद के ग्रामीण अंचल में स्थित है, पर विद्यालय में सभी प्रकार की आधुनिक शैक्षणिक सुविधा उपलब्ध है । मात्र 7 वर्षों में एक साधारण विद्यालय से असाधारण एवं उच्चस्तरीय अध्यन केंद्र बनाने में वर्तमान प्रधानाचार्य श्रीमती आभा दूबे एवं वरिष्ठ प्रवक्ता श्रीमती सुभद्रा भारद्वाज और श्रीमती निशा रानी का बहुमूल्य योगदान हैं | समय समय पर सम्पूर्ण विद्यालय का आधुनिकीकरण किया जाता रहा है | समस्त विद्यालय स्टाफ एवं छात्राएँ, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, कलछीना को शिखर पर पहुचानें में निरन्तर प्रयासरत हैं|
भौगोलिक दृष्टि से यह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के भोजपुर ब्लॉक में स्थित है तथा डासना बस स्टैंड से मात्र 20 कि०मी० पर इकला – इनायतपुर मार्ग पर स्थित है |